Rajasthan Pre DElEd Result 2025 : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2025 का रिजल्ट 14 जून को शाम 5 बजे घोषित कर दिया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा के सीवी रमन विज्ञान भवन से रिजल्ट की घोषणा की।
सीकर की सीमा गोस्वामी ने टॉप कर पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया। बाड़मेर की पूजा भाकर दूसरे और अजमेर की अनुप्रिया राठौड़ तीसरे स्थान पर रहीं। पहले तीन स्थानों पर बेटियों का कब्जा रहा।
6 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, 5.5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
इस वर्ष कुल 6,04,692 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें लगभग 70% महिलाएं थीं। परीक्षा में 5,49,161 उम्मीदवार उपस्थित हुए।
- पहली पाली में उपस्थिति: 90.4%
- दूसरी पाली में उपस्थिति: 91.3%
- सबसे अधिक उपस्थिति: झालावाड़ (93.6%)
- सबसे कम उपस्थिति: जालोर (86%)
ऐसे करें रिजल्ट चेक (BSTC Result 2025 Kaise Dekhen)
उम्मीदवार predeledraj2025.in वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना स्कोर देख सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2025.in खोलें।
- होमपेज पर “Rajasthan Pre DElEd Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड पर क्या जानकारी होगी?
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर और पंजीकरण संख्या
- पिता का नाम, जन्मतिथि, श्रेणी
- प्राप्त कुल अंक और विषयवार अंक
- रैंक (यदि जारी हो)
- योग्यता स्थिति (Pass/Fail)
- फोटो, हस्ताक्षर और अधिकृत मुहर
इस बार बोनस अंक भी मिलेंगे
VMOU द्वारा जारी फाइनल आंसर की के अनुसार, इस बार सभी अभ्यर्थियों को 6 अंक बोनस के रूप में दिए गए हैं। यह बदलाव 12 जून को जारी अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार किया गया।
काउंसलिंग प्रक्रिया की तिथियां और चरण (BSTC Counselling 2025)
बीएसटीसी में सफल हुए छात्रों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जून 2025 से शुरू हो रही है। काउंसलिंग के लिए ₹3000 शुल्क भरना होगा। विकल्प भरने से लेकर सीट अलॉटमेंट तक की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी:
क्रमांक | प्रक्रिया | तिथि |
---|---|---|
विकल्प भरना | 15–23 जून 2025 | |
प्रथम अलॉटमेंट | 26 जून 2025 | |
फीस भुगतान (₹13,555) | 26 जून – 2 जुलाई 2025 | |
रिपोर्टिंग और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन | 27 जून – 3 जुलाई 2025 | |
कक्षाएं शुरू | 3 जुलाई 2025 | |
अपवर्ड मूवमेंट आवेदन | 4–5 जुलाई 2025 | |
अपवर्ड मूवमेंट रिजल्ट | 7 जुलाई 2025 | |
द्वितीय अलॉटमेंट | 13 जुलाई 2025 | |
द्वितीय चरण फीस व रिपोर्टिंग | 14–19 जुलाई 2025 | |
तृतीय अलॉटमेंट (यदि आवश्यक हो) | 22 जुलाई 2025 |
राजस्थान BSTC में कितनी सीटें हैं?
राज्य के 33 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों और 343 निजी कॉलेजों में कुल 25,977 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 5% सीटें बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
बीएसटीसी क्यों है ज़रूरी?
बीएसटीसी यानी प्री डीएलएड परीक्षा के माध्यम से छात्रों को Level-1 थर्ड ग्रेड शिक्षक बनने के लिए दो वर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम (D.El.Ed) में प्रवेश दिया जाता है।